Jaunpur News : सीओ प्रतिमा वर्मा ने कार्यभार संभाला

Naya Savera Network


अपराध नियंत्रण को लेकर थाना प्रभारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

खेतासराय जौनपुर। सख्त कार्यशैली के लिए पहचानी जाने वाली क्षेत्राधिकारी प्रतिमा वर्मा ने शनिवार को शाहगंज सर्किल की कमान संभाल ली। कार्यभार ग्रहण करने के बाद सीओ ने सर्किल के थाना प्रभारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की कानून-व्यवस्था और अपराध की स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के साथ ही जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। बैठक में सीओ ने लंबित विवेचनाओं, प्रार्थना पत्रों, वांछित और वारंटी आरोपितों की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने थाना प्रभारियों से अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय अपराधियों पर नजर रखने तथा नियमित गश्त सुनिश्चित करने को कहा। चोरी, लूट, अवैध शराब, जुआ और संगठित अपराध जैसी गतिविधियों पर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
प्रतिमा वर्मा करीब 19 माह तक मछलीशहर सर्किल की क्षेत्राधिकारी रह चुकी हैं। इसके बाद उन्हें यातायात क्षेत्राधिकारी की जिम्मेदारी दी गई थी। यातायात सीओ के रूप में कार्यभार संभालने के करीब आठ दिन बाद ही उन्हें शाहगंज जैसे महत्वपूर्ण सर्किल की जिम्मेदारी सौंपी गई। सीओ ने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की सक्रियता बढ़ाने और आमजन से बेहतर संवाद स्थापित करने पर जोर दिया। महिला संबंधी अपराधों को गंभीरता से लेते हुए महिला सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियानों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना प्रभारियों से कहा कि थाने पर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनका नियमानुसार समयबद्ध निस्तारण कराया जाए। लंबित विवेचनाओं को भी प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में शाहगंज कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार सिंह, खुटहन थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह खेतासराय थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!