Jaunpur News : शांति भंग में 22 लोगों का चालान

Naya Sabera Network

बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को अलग-अलग गांवों से 22 लोगों को गिरफ्तार कर चालान किया। पुलिस ने सभी के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित न्यायालय भेज दिया। थाना प्रभारी जयप्रकाश यादव ने बताया कि पाली गांव में आपसी विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में शिवम कुमार, चंदन कुमार, आशीष कुमार, चंदन गौतम, विजय शंकर गौतम, नीरज गौतम, रामजीत विश्वकर्मा और राहुल यादव को गिरफ्तार किया गया। वहीं गणेशपुर निवासी सत्यम पटेल, दमोदरा निवासी शिवम पटेल और शुभम कुमार गौतम, सराय विक्रम निवासी राज सिंह तथा भोपतपुर निवासी राजेंद्र प्रसाद पटेल, गौरव पटेल, प्रियांशु पटेल, संजय पटेल, राम सिंह पटेल और अजय कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा कूसा गांव निवासी सबीना, सोनू अली, असलम अली और बानो को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार सभी का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!