Jaunpur News : जूनियर असिस्टेंट पद पर युवक का चयन

Naya Sabera Network
बरसठी। क्षेत्र के गोठाव गांव निवासी युवक ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हुए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की जूनियर असिस्टेंट भर्ती में सफलता हासिल की है। परिणाम जारी होने के बाद परिवार में खुशी का माहौल है। परिजनों ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।
गोठाव निवासी विजय नाथ यादव के 31 वर्षीय पुत्र अमित यादव का जूनियर असिस्टेंट पद पर चयन हुआ है। अमित ने एमए और बीएड तक की पढ़ाई की है। वह प्रयागराज में रहकर करीब 14 वर्षों से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे थे। इससे पहले लेखपाल की परीक्षा भी दे चुके हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटे अमित के पिता खेतीबाड़ी करते हैं, जबकि मां गृहणी हैं। बड़े भाई एक महाविद्यालय में क्लर्क हैं और दूसरे भाई लखनऊ में निजी नौकरी करते हैं। अमित ने अपनी सफलता का श्रेय पिता के मार्गदर्शन, भाइयों के सहयोग और निरंतर परिश्रम को दिया। उन्होंने बड़े भाई को अपना प्रेरणास्रोत बताया। अमित ने बताया कि विभाग आवंटन सहित आगे की प्रक्रिया की जानकारी आयोग की ओर से जारी की जाएगी। उनका लक्ष्य भविष्य में प्रवक्ता बनना है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से विश्वकर्मा पूजा एवं गणेश चतुर्थी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन


एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!