मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र में जहरीले जंतु के काटने की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। दोनों घटनाएं शुक्रवार की बताई जा रही हैं। अली शाहपुर गांव निवासी 50 वर्षीय महेंद्र प्रसाद बिंद शुक्रवार सुबह खेत की ओर गए थे। इसी दौरान किसी जहरीले जंतु ने उन्हें काट लिया। इसके बाद उनकी हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को जिला अस्पताल के मर्चरी गृह में रखवा दिया गया है। शनिवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
वहीं दूसरी घटना सिकरारा थाना क्षेत्र के कलवारी सर्व गांव की है। गांव निवासी 32 वर्षीय शिवानी सिंह पत्नी नीरज सिंह शुक्रवार सुबह घर के अंदर चटाई पर सो रही थीं। इसी दौरान जहरीले जंतु के काटने से उनकी हालत बिगड़ गई और वह अचेत हो गईं। परिजन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल की आपातकालीन सेवा में चिकित्सकों ने महिला को सांप के काटने की आशंका में एंटी-स्नेक वेनम की 30 शीशियां लगाईं, लेकिन उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उन्हें रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार महिला का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है और अभी तक उन्हें होश नहीं आया है।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)