Jaunpur News : नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने का आरोप

Naya Sabera Network


गहने और 25 हजार रुपये भी ले गया युवक

केराकत। थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। लड़की की मां की शिकायत पर पुलिस ने सनी उर्फ सूरज निषाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपित गाजीपुर का रहने वाला बताया गया है।

पीड़िता की मां के अनुसार, आरोपी उनकी बेटी को अपने साथ ले गया और उसके कान के झुमके, मांग टीका, सोने की चेन तथा 25 हजार रुपये नकद भी ले गया। आरोप है कि लड़की को घर से ले जाने में सनी की बहन ने भी सहयोग किया। इसके लिए UP 62 DM 1898 नंबर की मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किए जाने की बात कही गई है।

इंस्पेक्टर अमरेंद्र पांडे ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता की मां ने बेटी के साथ अनहोनी की आशंका जताते हुए उसे जल्द बरामद करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि जिला अधिकारी के निर्देश पर 13 अगस्त 2026 को केराकत थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

इस तीज , खुशियों की खरीदारी हो तो गहना कोठी से! 💍✨  🎉 तीज महोत्सव | 12–13–14 सितंबर 🎉  अपने पसंदीदा गहनों पर पाएं शानदार ऑफर्स! 🎁  💛 Gold Jewellery Making Charges पर UPTO 40% OFF 💎 Diamond Jewellery Making Charges पर FLAT 100% OFF  🤍 Silver Jewellery Making Charges पर FLAT 50% OFF 🪙 ₹50,000 की Diamond Jewellery पर 2 Gold Coins FREE (24 कैरेट) 🌿 FREE मेहंदी + हर खरीदारी पर निश्चित उपहार 🎁  ❤️ इस तीज, अपने लिए कुछ खास चुनिए!  📍Address: हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 📞 9984991000, 9792991000, 9984361313  ⏳ ऑफर सीमित अवधि के लिए है — आज ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ विज़िट करें!   (T&C Apply)*
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!