Jaunpur News : 17 वर्षीय किशोरी लापता, युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

Naya Sabera Network


गौराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के चोरसंड गांव से 17 वर्षीय किशोरी लापता हो गई। किशोरी की मां परमशीला ने एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

परमशीला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी अंजली 10 सितंबर की रात बिना बताए घर से चली गई। परिजनों ने खेत और आसपास के इलाकों में काफी तलाश की, लेकिन उसका पता नहीं चला। घर लौटने पर किशोरी का बैग, कपड़े और अन्य जरूरी सामान भी गायब मिले।

मां के अनुसार, किशोरी के पास अपना मोबाइल फोन नहीं था, लेकिन वह अक्सर प्रदीप कुमार नाम के युवक से मोबाइल पर बातचीत करती थी। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदीप ही उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और किशोरी की तलाश की जा रही है।

इस तीज , खुशियों की खरीदारी हो तो गहना कोठी से! 💍✨  🎉 तीज महोत्सव | 12–13–14 सितंबर 🎉  अपने पसंदीदा गहनों पर पाएं शानदार ऑफर्स! 🎁  💛 Gold Jewellery Making Charges पर UPTO 40% OFF 💎 Diamond Jewellery Making Charges पर FLAT 100% OFF  🤍 Silver Jewellery Making Charges पर FLAT 50% OFF 🪙 ₹50,000 की Diamond Jewellery पर 2 Gold Coins FREE (24 कैरेट) 🌿 FREE मेहंदी + हर खरीदारी पर निश्चित उपहार 🎁  ❤️ इस तीज, अपने लिए कुछ खास चुनिए!  📍Address: हनुमान मंदिर के सामने कोतवाली चौराहा, जौनपुर 📞 9984991000, 9792991000, 9984361313  ⏳ ऑफर सीमित अवधि के लिए है — आज ही अपने परिवार और दोस्तों के साथ विज़िट करें!   (T&C Apply)*
Ads

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!