Jaunpur News : तिरंगा देश की आन बान और शान : रमेश सिंह

Naya Savera Network
सुइथाकला, जौनपुर। राष्ट्रप्रेम और आजादी के गौरव का संदेश लेकर बुधवार को रुधौली बाजार से सुइथाकला ब्लॉक मुख्यालय तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। शाहगंज विधायक रमेश सिंह के नेतृत्व में निकली यात्रा में सैकड़ों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। डीजे पर बज रहे देशभक्ति गीतों के बीच लोग भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे।
रुधौली बाजार से शुरू हुई यात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए सुइथाकला ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। पूरे रास्ते कार्यकर्ताओं  में उत्साह नजर आया। हाथ में तिरंगा लेकर चल रहे राष्ट्र प्रेमियों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा।
इस दौरान विधायक रमेश सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान है। देश की आजादी के लिए असंख्य वीरों ने अपना बलिदान दिया। उनके त्याग और संघर्ष की वजह से आज हम आजाद वातावरण में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन लोगों में देशप्रेम और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
यात्रा में मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह, हृदयेश शुक्ला, शशि तिवारी, प्रवीण सिंह, अनिल दुबे, राम सकल वर्मा, संजय सिंह, बेचन सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!