Jaunpur News : पंखे की तार की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

Naya Savera Network
मिठाई लाल सोनकर
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के ईसापुर मोहल्ले में बुधवार को करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गई है।

जानकारी के अनुसार ईसापुर निवासी प्रिया सोनी (27) पत्नी अजय सोनी घर में पंखे की तार लगाते समय अचानक करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलस गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें ई-रिक्शा से जिला अस्पताल ले जाने के लिए निकले, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद मोहल्ले में भी मातम का माहौल है।

मृतका के तीन छोटे बच्चे हैं। इनमें एक छह वर्षीय बेटा आकाश, पांच वर्षीय बेटी प्रिया और करीब तीन वर्ष की एक छोटी बेटी शामिल है। मां की मौत के बाद मासूम बच्चों को देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं।

घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जानकारी जुटानी शुरू कर दी है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad


उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!