जौनपुर। मेहनत और प्रतिभा के दम पर जौनपुर में तैनात पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी आख्या राय ने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल कर परिवार और जनपद का नाम रोशन किया है। डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय, अयोध्या के 31वें दीक्षांत समारोह में एमए (इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व) में उच्च अंक प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति आनंदी बेन पटेल ने आख्या राय को गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह के भव्य मंच पर जब आख्या राय को स्वर्ण पदक प्रदान किया गया तो उनके परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आख्या राय के पिता अवनीश कुमार राय पुलिस विभाग में इंस्पेक्टर हैं और वर्तमान में जौनपुर में तैनात हैं। वह एसएसपी जौनपुर के रीडर के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वहीं आख्या की माता शैलजा राय भी उच्च शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और अयोध्या के साकेत पीजी कॉलेज से पीएचडी कर रही हैं। शिक्षा के प्रति समर्पित माता-पिता के मार्गदर्शन और परिवार के प्रोत्साहन ने आख्या को अपने लक्ष्य के प्रति लगातार मेहनत करने की प्रेरणा दी।
Jaunpur News : पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी को राज्यपाल से मिला गोल्ड मेडल
अगस्त 12, 2026
Tags
.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)