Jaunpur News : राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत सहायकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

Naya Savera Network

बक्शा। राष्ट्रीय ग्राम स्वराज अभियान के अंतर्गत पंचायत सहायकों के क्षमता संवर्धन एवं ग्राम पंचायतों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से बुधवार को विकास खण्ड बक्शा सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने की, जबकि प्रभारी एडीओ पंचायत विजय भान यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर एडीओ आरडी संजय श्रीवास्तव ने ओआरएस (Own Revenue Sources—ग्राम पंचायत के स्वयं के आय के स्रोत) के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ग्राम पंचायतों को अपनी आय के स्रोत बढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में गंभीरता से कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि ओआरएस का उद्देश्य ग्राम पंचायत की स्वयं की आय में वृद्धि करते हुए स्थानीय विकास को गति देना है। पंचायत सहायकों को ग्राम पंचायत में उपलब्ध राजस्व के संभावित स्रोतों की पहचान कर आय बढ़ाने में प्रभावी भूमिका निभानी चाहिए।
प्रभारी एडीओ पंचायत विजय भान यादव ने कहा कि पंचायत सहायकों को शासन की योजनाओं एवं पंचायत संबंधी कार्यों की जानकारी के साथ ग्राम पंचायत के संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और आय के स्रोत बढ़ाने की जानकारी भी होनी चाहिए। इससे पंचायतों की कार्यक्षमता बढ़ने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को मजबूती मिलेगी।
प्रशिक्षण के दौरान महेश तिवारी ने पंचायत स्तर पर विभिन्न विकास कार्यों एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी। प्रशिक्षक अभय एवं नीरा आर्या ने पंचायत सहायकों को पंचायत कार्यप्रणाली, अभिलेखों के रखरखाव, डिजिटल माध्यमों के उपयोग तथा ग्राम पंचायतों के राजस्व स्रोतों को मजबूत करने से जुड़े विषयों पर विस्तार से प्रशिक्षण दिया।
कार्यक्रम में सचिव सरिता पाल, कमलेश खरवार एवं शिवानी श्रीवास्तव सहित समस्त पंचायत सहायक उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी जिज्ञासाओं एवं समस्याओं का समाधान भी किया।

योग प्रशिक्षक डॉ. राज यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!