Jaunpur News : सारनाथ महादेव मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब

Naya Savera Network
रतन लाल आर्य
बक्शा,जौनपुर। श्रावण मास के दूसरे सोमवार और त्रयोदशी तिथि के पावन संयोग पर बक्शा थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध प्राचीन स्वयंभू सारनाथ महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भोर करीब चार बजे से श्रद्धालुओं का आने-जाने का सिलसिला देर शाम तक रहता है। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह लगातार मंदिर परिसर और मेले का भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पुलिसकर्मियों ने श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के साथ ही आवागमन व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा।

श्रद्धालुओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए सिकरारा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे और श्रद्धालुओं को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपनी जिम्मेदारी संभाली।

वहीं मंदिर परिसर की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की निगरानी के लिए एसडीएम और नायब तहसीलदार राजस्व विभाग के कर्मचारियों के साथ मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर और मेला क्षेत्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

मंदिर की संरक्षिका एवं पुजारिन माला शुक्ला ने बताया कि श्रावण मास के दूसरे सोमवार और त्रयोदशी तिथि पर भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और भगवान सारनाथ महादेव का जलाभिषेक, दर्शन एवं पूजन किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन के साथ ही उच्च अधिकारी भी मंदिर परिसर में मौजूद रहे, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

पूरे दिन मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते सारनाथ महादेव मंदिर और आसपास का मेला क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में नजर आया।

भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad



उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जौनपुर के जिला उपाध्यक्ष राजेश सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!