बरसठी, जौनपुर। अपना दल (एस) विधानसभा मछलीशहर की मासिक बैठक सोमवार को क्षेत्र के चतुर्भुजपुर गांव में विधानसभा उपाध्यक्ष अनिल पटेल के आवास पर हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पार्टी के जिला महासचिव एवं मछलीशहर विधानसभा सहप्रभारी नितेश पाठक रहे। बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, बूथ कमेटियों को सक्रिय करने और आगामी चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा हुई। मुख्य अतिथि नितेश पाठक ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव पहुंचकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं में आपसी समन्वय और सक्रियता जरूरी है। इस दौरान पिछली बैठक की कार्यवाही की पुष्टि के साथ बूथ गठन, संगठन विस्तार और आगामी पार्टी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की गई।
Jaunpur News : संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर
अगस्त 10, 2026
Tags

.jpeg)
.jpeg)
.jpeg)