बक्शा, जौनपुर। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के धनियामऊ भोला नगर मन्दिर से सोमवार की शाम शहीद स्थल तक विराट तिरंगा यात्रा निकाली गई। बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति गीतों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व निर्धारित तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करतें हुए कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह हमें स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की वीरता के साथ त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्ही शहीदों की बदौलत हम आज जिंदा है। सैकड़ो बाइक पर तिरंगा झंडा के साथ सवार लोग भारत माता की जय जयकारो के बीच बाजार से होते हुए शहीद स्तम्भ पहुँचे जहां विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने शहीद स्तम्भ पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य आशीष सिंह आंशू, मण्डल अध्यक्ष अमित चौहान बबलू, अजय सिंह, रामअवतार मौर्या, प्रिंस चौहान, देवेन्द नाथ सिंह, विनोद शर्मा, दीपक मौर्या, बलविंदर गौड़ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहें।
Jaunpur News : धनियामऊ भोला नगर से शहीद स्थल तक विधायक रमेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा
अगस्त 10, 2026
Tags


,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)