Jaunpur News : मांगी अस्पतालों की सूची, मिल गई संतुष्टि रिपोर्ट

Naya Savera Network
मांगी गई सूचना नहीं मिली, शिकायतकर्ता को संतुष्ट दर्शाने पर शिकायत कर्ता ने आरटीआई से मांगा पूरा रिकॉर्ड
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। क्षेत्र में पंजीकृत निजी अस्पतालों की सूची मांगने वाले शिकायतकर्ता को सूची तो नहीं मिली, लेकिन आईजीआरएस की निस्तारण आख्या में उसे संतुष्ट जरूर बता दिया गया।आख्या में पवन कुमार नाम के व्यक्ति से बातचीत का उल्लेख है, जबकि शिकायतकर्ता का कहना है कि आईजीआरएस पर आवेदक वह स्वयं है।अब उसने पूरे मामले की जानकारी और संबंधित अभिलेख आरटीआई के जरिए मांगे हैं। क्षेत्र के एक गांव निवासी शिकायतकर्ता ने बरसठी के विभिन्न गांवों और बाजारों में पंजीकृत निजी अस्पतालों की सूची उपलब्ध कराने के लिए आईजीआरएस पर शिकायत की थी। निस्तारण से पहले उससे फोन पर बातचीत हुई थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि बातचीत में उसने न तो किसी के बहकावे में आकर शिकायत करने की बात कही और न ही शिकायत के निस्तारण पर संतुष्टि जताई। निस्तारण आख्या में इसके विपरीत उसे संतुष्ट दर्शाया गया। साथ ही पवन कुमार नाम के व्यक्ति से बातचीत का उल्लेख किया गया है। 

रिपोर्ट देखने के बाद शिकायतकर्ता ने स्वयं सीएचसी के चिकित्सा अधीक्षक से फोन पर बात की और पूछा कि पवन कुमार कौन हैं, जबकि आईजीआरएस पर आवेदक वह स्वयं है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जिस पंजीकृत निजी अस्पतालों की सूची की मांग की गई थी, वह भी उसे उपलब्ध नहीं कराई गई। मामले के बाद शिकायतकर्ता ने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आईजीआरएस शिकायत पर हुई कार्रवाई,जांच आख्या और संबंधित अभिलेखों की जानकारी मांगी है उसका कहना है कि आरटीआई से मिले दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगा। इस संबंध में डॉ. सूर्यभान पटेल ने बताया कि आख्या में पवन कुमार का नाम क्लेरिकल मिस्टेक से दर्ज हो गया। पुरानी आख्या गलती से अपलोड हो गई थी। अगर आवेदक असंतुष्ट है तो सही रिपोर्ट दोबारा अपलोड कर दी जाएगी।

सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

मैनेजमेंट गुरु डॉ. अनिल यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

डायरेक्टर डॉ. अजय सिंह की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!