Jaunpur News : बक्शा समाधान दिवस में 7 शिकायतों प्राप्त, अफसरों ने दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Naya Savera Network
2 मामले पुलिस से जुड़े तो 5 शिकायतें राजस्व विभाग की, थानाध्यक्ष ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
रतन लाल आर्य
बक्शा, जौनपुर। थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान कुल 07 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें 02 पुलिस और 05 शिकायतें राजस्व मामले से जुड़ी रहीं। अधिकारियों ने सभी प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को समय-सीमा के भीतर निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

थानाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई जनसुनवाई

समाधान दिवस की अध्यक्षता बक्शा थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने की। जनसुनवाई के दौरान धनियांमऊ चौकी प्रभारी शहनवाज सिद्दिकी, राजस्व निरीक्षक अशोक द्विवेदी, हल्का लेखपाल अजय कुमार पाण्डेय सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

अधिकारियों ने एक-एक कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित मामलों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिलाया। पुलिस से संबंधित दो शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

राजस्व मामलों में मौके पर पहुंचकर कार्रवाई के निर्देश

राजस्व से जुड़ी पांच शिकायतों को संबंधित राजस्व अधिकारियों और कर्मचारियों को सौंपते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर जांच कर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने को कहा गया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि जरूरत पड़ने पर पुलिस सुरक्षा के बीच मौके पर पहुंचकर राजस्व संबंधी मामलों का निस्तारण किया जाए।

सभी प्रार्थना पत्रों के निस्तारण के बाद समाधान रजिस्टर में जांच आख्या दर्ज करने के भी निर्देश दिए गए। गंभीर प्रकृति के मामलों की जानकारी तत्काल उच्चाधिकारियों को देने को कहा गया, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

नियम तोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि राजस्व कर्मियों के साथ समन्वय बनाकर मौके पर पहुंचें और मामलों का समाधान कराएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि नियम-कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

समाधान दिवस के दौरान अधिकारियों ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उनकी शिकायतों का निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

श्री गांधी स्मारक इण्टर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य डॉ. रणजीत सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

तिलकधारी सिंह इण्टर कॉलेज जौनपुर परिवार की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल संघ मंडल वाराणसी के प्रांतीय सदस्य / मंडल अध्यक्ष डॉ. संतोष तिवारी की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!