Jaunpur News : दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रस्तावित शिक्षक आंदोलन के समर्थन में शिक्षकों का प्रदर्शन

Naya Savera Network
जलालपुर, जौनपुर। विभिन्न शिक्षक संगठनों की लंबित मांगों के समर्थन में 8 अगस्त को नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी धरना-प्रदर्शन के समर्थन में बयालसी स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जलालपुर (जौनपुर) के शिक्षकों द्वारा भी समर्थन प्रदर्शन एवं एकजुटता व्यक्त करने का निर्णय लिया गया है।

शिक्षक प्रतिनिधियों ने कहा कि शिक्षकों की लंबे समय से लंबित समस्याओं एवं न्यायोचित मांगों के समाधान के लिए देशभर के शिक्षक एक मंच पर आकर अपनी लोकतांत्रिक आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी क्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता कर शिक्षक समुदाय की एकता और प्रतिबद्धता का परिचय दें।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों, सम्मान तथा शैक्षिक हितों की रक्षा के लिए सामूहिक प्रयास समय की आवश्यकता है। इसलिए सभी शिक्षकों से आंदोलन को सफल बनाने हेतु सक्रिय सहयोग एवं सहभागिता की अपेक्षा की गई है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

व्यापार मंडल अपना दल एस के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!