Jaunpur News : तिरंगे संग निकला ब्लॉक प्रशासन, गूंजे देशभक्ति के नारे

Naya Savera Network
बरसठी | हर घर तिरंगा अभियान के तहत बृहस्पतिवार को बरसठी ब्लॉक परिसर से प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार के नेतृत्व में निकली यात्रा में ब्लॉक के अधिकारी-कर्मचारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, रोजगार सेवक और सफाईकर्मी शामिल हुए। यात्रा ब्लॉक परिसर से शुरू होकर सरसरा बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन तक पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर चल रहे अधिकारी-कर्मचारियों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाए। इससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। बीडीओ जगदीश कुमार ने लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान को बनाए रखने की अपील की। वही एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार ने कहा कि यात्रा के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया गया। इस मौके पर एडीओ आईएसबी दीपचंद श्रीवास्तव, पशु चिकित्सा अधिकारी राम सिंह, बीएमएम विकास दुबे, सीडीपीओ, जेई भुजेन्द्र सिंह, सचिव प्रणव भारती, आजाद यादव, सफाईकर्मी रामनयन, मंजेश, लवकुश, जिलाजित, दिनेश, चंद्रेश समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना बरसठी के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

माउंट लिटरा जी स्कूल के डायरेक्टर अरविंद सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ जौनपुर के पूर्व अध्यक्ष डॉ. विजय सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्यमंत्री कृपाशंकर सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!