Jaunpur News : भाजपा ने तिरंगा यात्रा की बनाई रणनीति

Naya Savera Network
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। मियाचक बाजार में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा के साथ हर घर तिरंगा अभियान एवं प्रस्तावित तिरंगा यात्रा की तैयारियों पर मंथन किया गया। बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मुकेश सिंह ने की। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने और अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि 12 अगस्त को भन्नौर बाजार से बरसठी बाजार होते हुए मियाचक बाजार तक तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। इसके लिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तय करने के साथ यात्रा की रूपरेखा पर भी चर्चा की गई। बैठक में हरीश चंद्र मौर्य, जटाशंकर सिंह, रमेश दूबे, विशाल शुक्ला, इंद्रेश तिवारी, संजय सिंह, जवाहर लाल पाल, जितेंद्र दुबे, संदीप पटेल, चकलाल बिंद, रामजीत पाल, शंभू बिंद, हेमराज मिश्रा, रतन श्रीवास्तव, धीरज शुक्ला, संगीता मिश्रा, सीमा सिंह, मीनू सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

योग प्रशिक्षक डॉ. राज यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

जौनपुर के प्रमुख व्यवसायी एवं वरिष्ठ समाजसेवी विनीत सेठ की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एंड ट्रामा सेंटर परिवार की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!