Jaunpur News : भूमि विवाद को लेकर गांधी तिराहे पर धरने पर बैठे विजय चौरसिया, एसडीएम के हस्तक्षेप से मामला शांत

Naya Savera Network

मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय नगर के खैरूद्दीन गंज निवासी विजय कुमार चौरसिया गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर गांधी तिराहे पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने उप जिलाधिकारी मड़ियाहूं को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी पत्नी स्नेहा चौरसिया तथा सोनी चौरसिया पत्नी श्याम जी चौरसिया के नाम चक कस्बा स्थित आराजी संख्या 99/409 में 0.025 हेक्टेयर भूमि की रजिस्ट्री है। आरोप है कि उक्त भूमि पर विपक्षी चंदन मोदनवाल जबरन कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं तथा मना करने पर मारपीट की धमकी दी जा रही है।

विजय कुमार चौरसिया का कहना है कि पांच अगस्त से विवादित भूमि पर लगातार निर्माण कार्य कराया जा रहा है, लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे नाराज होकर वह अपने समर्थकों के साथ गांधी तिराहे पर धरने पर बैठ गए। धरने की सूचना मिलते ही प्रशासन सक्रिय हुआ और उप जिलाधिकारी नवीन कुमार ने दोनों पक्षों को तहसील में बुलाकर वार्ता की।
एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझाते हुए न्यायालय से आवश्यक अनुतोष प्राप्त करने के बाद ही निर्माण कार्य कराने का निर्देश दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद धरना समाप्त हो गया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा।

एलआईसी के अभिकर्ता विनोद यादव की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

व्यापार मंडल अपना दल एस के मंडल अध्यक्ष अनुज विक्रम सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

सखी फाउंडेशन की अध्यक्ष प्रीति गुप्ता की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!