Jaunpur News : महिलाओं ने संभाली तिरंगा निर्माण की कमान

Naya Savera Network
चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर चल रहे हर घर तिरंगा अभियान को गति देने के लिए धनीपुर गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटी हैं। निर्माण सीएलएफ के माध्यम से संचालित सिलाई केंद्र पर बड़ी संख्या में महिलाएं तिरंगा सिल रही हैं। गुरुवार को खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने सीएलएफ विभाग के ब्लॉक कर्मचारी दीप श्रीवास्तव तथा बीएमएम अभिषेक मौर्य के साथ सिलाई केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने तैयार किए जा रहे तिरंगों की गुणवत्ता और निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए समयबद्ध ढंग से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने के साथ ही ग्रामीण महिलाओं को रोजगार एवं आत्मनिर्भरता से जोड़ने का भी प्रभावी माध्यम बन रहा है। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पूरे उत्साह और जिम्मेदारी के साथ तिरंगा तैयार कर अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने महिलाओं के कार्य की सराहना करते हुए गुणवत्ता से किसी प्रकार का समझौता न करने की बात कही। अभियान के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मिलने के साथ उनकी आर्थिक भागीदारी भी मजबूत हो रही है।

पूर्वांचल के वरिष्ठ आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. सुभाष सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

प्रज्ञा एसोसिएट के प्रोपाइटर अजय कुमार सिंह की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

पत्रकार आरिफ अंसारी की तरफ से की तरफ से श्रावण मास, स्वतंत्रता दिवस, नागपंचमी और रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
Ad

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!