Jaunpur News : डीएम की अध्यक्षता में जीएनएसएस रोवर पर भूमि सीमांकन कार्यशाला आयोजित

Naya Savera Network
जौनपुर। जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जीएनएसएस (ग्लोबल नैविगेशन सैटेलाइट सिस्टम) रोवर के माध्यम से भूमि सीमांकन करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस दौरान जीएनएसएस रोवर के संचालन, उपयोग और भूमि सीमांकन से सम्बन्धित जानकारी प्रदान की गयी। 
जिलाधिकारी के द्वारा बताया गया कि शासन के द्वारा उ०प्र० राजस्व संहिता की धारा-24 के अन्तर्गत सटीक एवं त्रुटिरहित पैमाईश हेतु मा० राजस्व परिषद द्वारा जनपद की प्रत्येक तहसील को 01-01 रोवर एवं अन्य सहवर्ती उपकरण उपलब्ध कराया गया है।
जीएनएसएस रोवर के संचालन हेतु पूर्व में प्रत्येक तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, 01 राजस्व निरीक्षक तथा 03 लेखपालों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा चुका है। तहसीलों में गठित उक्त प्रशिक्षित राजस्वकर्मियों की टीम द्वारा ही जीएनएसएस रोवर का प्रयोग किया जायेगा।
जीएनएसएस रोवर का प्रयोग सेटैलाईट द्वारा प्राप्त निर्देशांक के माध्यम से किये जाने के कारण एक विशेष बिन्दु से अन्य बिन्दुओं के मध्य दूरी एवं कोण का सटीक ऑकलन/विशलेषण किया जाना संभव हो सकेगा।
जीएनएसएस रोवर को प्रत्येक बिन्दु पर स्थापित करने के उपरान्त प्राप्त निर्देशांक के माध्यम से फील्ड का सीमांकन/चिन्हिकरण किया जायेगा तथा उक्त फीड के सम्पूर्ण क्षेत्रफल की गणना वैज्ञानिक पद्धति से तथा त्रुटिरहित ढंग से की जा सकेगी।
मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ठ ने कार्यशाला में अवगत कराया कि उ०प्र० राजस्व संहिता की धारा-24 के अन्तर्गत पैमाईश/सीमांकन हेतु पूर्व में प्रचलित विधि यथा फीता अथवा जरीब के माध्यम से पैमाईश मे प्रायः यह देखने में आता है कि भूमि के उपर-नीचे होने की दशा में एक बिन्दु विशेष से अन्य बिन्दु के मध्य दूरी का ऑकलन में त्रुटि हो जाती है परन्तु जीएनएसएस रोवर का संचालन पूर्ण रूप से सेटेलाईट द्वारा प्राप्त निर्देशांक से होने के कारण दो बिन्दुओं के मध्य अधिकतम + 3 सेमी का ही विचलन संभव है। 
इस प्रकार जीएनएसएस रोवर के माध्यम से की गयी गणना वैज्ञानिक पद्धति से अत्यन्त विश्वसनीय तथा त्रुटिरहित ढंग से की जा सकेगी।
जीएनएसएस रोवर से प्राप्त ऑकडो को डिजिटाईज्ड रूप से संरक्षित रखा जा सकता है तथा आवश्यकतानुसार उसका पुनः परिशीलन किया जा सकता है। रोवर तकनीक के प्रयोग के दौरान यदि किसी प्रकार की तकनीकी, विधिक अथवा प्रशासनिक कठिनाई, विवाद असंगति, अथवा अन्य अप्रत्याशित स्थिति परिलक्षित होती है तो राज्य सरकार को समय-समय पर निर्गत निर्देशों, शर्तों एवं प्रक्रिया में संशोधन, परिवर्तन, परिमार्जन, अथवा निरस्तीकरण का पूर्ण अधिकार होगा।
जीएनएसएस रोवर से प्राप्त ऑकडे़ मात्र तकनीकी सहायतार्थ है। अंतिम सीमांकन राजस्व अभिलेखों, स्वीकृत नक्शो एवं विधिक प्राविधानानुसार किया जायेगा। 
जिलाधिकारी ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जीएनएसएस रोवर से सम्बन्धित समस्त जानकारी प्राप्त करे ले, जिससे फील्ड में जाने में समस्या न हो और उन्होंने समस्त  सम्मानित अधिववक्तागणों से अपील किया है कि इस नयी तकनीकी के प्रयोग में अपना सहयोग प्रदान करें जिससे आमजनमानस के भूमि विवादों को अधिक संख्या में पारदर्शी और त्रृटिरहित तरीके से निस्तारित किया जा सके।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व परमानन्द सहित उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार, नायबतहसीलदार, लेखपालगण, कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष और सम्मानित अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!