Trending

Jaunpur News : गैर-जमानती वारंट के दो आरोपी गिरफ्तार, रामपुर पुलिस ने न्यायालय में किया पेश

Naya Savera Network
जौनपुर। रामपुर थाना पुलिस ने न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के अनुपालन में शनिवार को दो वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया।

अभियान के दौरान पुलिस ने ग्राम खेमापुर निवासी मोजीराम उर्फ गणेश दत्त पुत्र दुक्खीराम तथा चौहान बस्ती, रामपुर निवासी रमेश कुमार पुत्र रामपति चौहान को गिरफ्तार किया। दोनों के विरुद्ध न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी था।

गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए दोनों आरोपियों को संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।

प्रभारी निरीक्षक रमेश कुमार ने बताया कि न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत अनुपालन और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक बाबूराम बिंद, हेड कांस्टेबल हरिगोविंद दुबे तथा हेड कांस्टेबल विनोद प्रजापति शामिल रहे।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!