Jaunpur News : भीषण सड़क हादसा: खड़ी टाटा 1109 में ट्रेलर की टक्कर, मकान में घुसी गाड़ी; 17 वर्षीय किशोर की मौत, महिला समेत दो घायल

Naya Savera Network
Jaunpur News: जौनपुर-रामपुर भदोही राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामपुर थाना क्षेत्र के मई गांव के पास देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में एक 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 12 बजे जौनपुर की ओर से भदोही जा रहा एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी टाटा 1109 में पीछे से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टाटा 1109 आगे बढ़ते हुए सड़क किनारे स्थित एक मकान में जा घुसी।
उस समय मकान के बाहर चारपाई पर सो रहे दो सगे भाई वाहन की चपेट में आ गए। हादसे में सूरज गुप्ता (17 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका छोटा भाई राजकुमार (15 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरी चारपाई पर सो रही मंजू देवी भी हादसे में घायल हो गईं।
घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को भदोही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
सूचना मिलते ही रामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर और टाटा 1109 को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
रामपुर थाना प्रभारी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है, जबकि महिला समेत दो लोग घायल हैं। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!