जौनपुर। प्रयागराज जौनपुर सिटी रेलवे प्रखंड स्थित मुंगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के निकट गुरुवार रात्रि संदिग्ध परिस्थितियों में ट्रेन से गिर जाने से युवती की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक बिहार प्रांत समस्तीपुर जनपद हथौर थाना क्षेत्र के मधुपुर गांव निवासी लक्ष्मण साहनी की 18 वर्षीय पुत्री कामिनी कुमारी को अपने साथ लेकर लक्ष्मण साहनी किसी ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। इसी दौरान जब ट्रेन मोगरा बादशाहपुर रेलवे स्टेशन के निकट से गुजर रही थी।तो वह परिस्थितियों में ट्रेन से गिरकर कामिनी गंभीर रूप से घायल हो गई।
उसे स्थानीय लोगों के सहयोग से एम्बुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।यहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद उसे मृत्य घोषित कर दिया। हालांकि इस मामले को लेकर चर्चा की मानी जाए तो यह भी बताया जा रहा है कि अपने गांव में किसी से प्रेम परपंच के मामले को लेकर लक्ष्मण साहनी पुत्री कामिनी को लेकर दिल्ली जा रहे थे।

