जौनपुर। जनपद सोनभद्र में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित 43वीं उत्तर प्रदेश पुलिस वाराणसी जोनल बैडमिंटन क्लस्टर (बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस) प्रतियोगिता में जौनपुर पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह ने टेबल टेनिस प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया।
आतिश कुमार सिंह ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उनकी इस उपलब्धि से जौनपुर पुलिस के साथ-साथ उत्तर प्रदेश पुलिस का भी गौरव बढ़ा है।
जौनपुर पुलिस ने उनकी सफलता को खेलों के प्रति समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रतीक बताया। अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्रेरणादायी है तथा खेलों में बेहतर प्रदर्शन के लिए उत्साहवर्धक साबित होगी।
जौनपुर पुलिस परिवार ने अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) आतिश कुमार सिंह को इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


