Jaunpur News : नेवढ़िया थाने में चला वृक्षारोपण अभियान, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Naya Savera Network
जौनपुर। नेवढ़िया थाना परिसर में सोमवार को पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से वृक्षारोपण अभियान आयोजित किया गया। अभियान का नेतृत्व थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने किया। इस दौरान थाना परिसर में विभिन्न प्रजातियों के छायादार और फलदार पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में थाना के सभी अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया।

थानाध्यक्ष निखिलेश तिवारी ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। पेड़-पौधे शुद्ध ऑक्सीजन देने के साथ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से लगाए गए पौधों का नियमित संरक्षण करने और आम लोगों को भी वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और हरियाली बढ़ाने की सामूहिक शपथ ली। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!