Hyderabad News : बिहार में बढ़ती हत्याओं पर तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने जताई चिंता

Naya Savera Network
हैदराबाद। तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने बिहार में हाल के दिनों में लगातार सामने आ रही हत्या की घटनाओं पर गहरा दुख और चिंता व्यक्त की है। समिति ने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं, जो अत्यंत चिंताजनक है।

समिति ने दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य प्रदान करने की प्रार्थना की।

समिति के अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने बिहार सरकार और प्रशासन से सभी मामलों की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिहार से बाहर रहने वाले लोग हमेशा चाहते हैं कि राज्य का विकास हो और लोगों को पलायन के लिए मजबूर न होना पड़े, लेकिन लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से प्रवासी बिहारियों को भी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ रहा है।

तेलंगाना बिहार सहयोग समिति ने सभी नागरिकों से शांति, सामाजिक सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!