Jaunpur News : कोचिंग जा रही छात्रा को पिकअप ने मारी टक्कर, चालक के खिलाफ प्राथमिकी

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। कोचिंग पढ़ने जा रही छात्रा को तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि उसकी साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिकरारा थाना क्षेत्र के कसनहीं (सेउरा) निवासी पवन कुमार दुबे ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी भतीजी नीति दुबे शनिवार सुबह साइकिल से कोचिंग पढ़ने बडेरी बाजार जा रही थी। आरोप है कि पीछे से आए तेज रफ्तार पिकअप यूपी-62 बीटी-7385 ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में नीति गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी साइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के समय आगे चल रहे उसके भाई महेश दुबे ने पिकअप वाहन का फोटो खींच लिया, जिससे वाहन की पहचान हो सकी। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 281, 125(बी) एवं 324(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!