Jaunpur News : मेड़ और रास्ते के विवाद में मारपीट, पांच के खिलाफ प्राथमिकी

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र की दो ग्राम पंचायतों में मेड़ और रास्ते के विवाद को लेकर हुई मारपीट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए जांच शुरू कर दी गई है। जमुनीपुर गांव निवासी नन्हे लाल मौर्य ने आरोप लगाया कि खेत की मेड़ काटकर जुताई कराने का विरोध करने पर रामआसरे और रामप्यारे ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आरोप है कि बाद में अन्य लोग भी लाठी-डंडा लेकर पहुंच गए और उनके साथ ही उनकी पत्नी तथा बीच-बचाव करने पहुंची महिला रिश्तेदार की भी पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। बाद में पीड़ित की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई।वहीं, गोपालापुर गांव निवासी कविता देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि बच्चों को रास्ते से हटाने की बात को लेकर हुए विवाद में रत्नेश, रितेश और विजय ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंची उनकी जेठानी और सास के साथ भी मारपीट की गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव ने बताया कि दोनों मामलों में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर बीएनएस की धारा 115(2), 352 और 351(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।


Admission Open - Session: 2026-27 | D.B.S. Inter College (10+2) Affiliated | Kadipur, Ramdayalganj, Jaunpur | Contact-9956972861, 9956973761
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!