Jaunpur News : हरियाली की मुहिम: 88 ग्राम पंचायतों में रोपे गए 1.27 लाख पौधे

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को बरसठी ब्लॉक की सभी 88 ग्राम पंचायतों में वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। अभियान के तहत कुल 1,27,200 पौधों का रोपण किया गया। पंचायत भवन, विद्यालय परिसर, संपर्क मार्ग, सार्वजनिक स्थल और ग्राम समाज की भूमि पर फलदार, छायादार एवं औषधीय प्रजातियों के पौधे लगाए गए। अभियान में ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, स्कूली छात्र-छात्राएं और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पौधरोपण के साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और लगाए गए पौधों की देखभाल का संकल्प भी दिलाया गया। इस संबंध में एडीओ पंचायत प्रदीप कुमार ने बताया कि ब्लॉक की सभी 88 ग्राम पंचायतों में निर्धारित लक्ष्य के अनुसार 1,27,200 पौधों का रोपण कराया गया। अब पौधों के संरक्षण और उन्हें जीवित रखने पर विशेष जोर दिया जाएगा। वही खंड विकास अधिकारी जगदीश कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण, जलवायु संतुलन और भूजल संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। सभी ग्राम पंचायतों को लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।



Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!