Jaunpur News : सोते भतीजों पर चाचा का कुल्हाड़ी से हमला, तीन गिरफ्तार

Naya Savera Network
तीन फीट के गलियारे के विवाद में वारदात, कुल्हाड़ी बरामद
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। तीन फीट के गलियारे ने चाचा-भतीजे के रिश्ते को खून से रंग दिया। थाना क्षेत्र के बारीगांव (हनुमान नगर) बाजार में रविवार भोर पहली मंजिल पर सो रहे दो सगे भाइयों पर चाचा पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ट्रॉमा सेंटर, वाराणसी रेफर किया गया। पुलिस ने बीएनएस की धारा 109(1), 118(2), 351(3) और 61(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली गई है। पुरेशवा (शाहापुर) गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक लाल बहादुर सिंह ने करीब 30 वर्ष पहले बारीगांव स्थित हनुमान नगर बाजार में दो मंजिला मकान बनवाया था। 

इसी मकान में उनके दोनों बेटे आनंद सिंह और सुभाष सिंह अलग-अलग परिवार के साथ रहते हैं। मकान के नीचे आनंद की कपड़े और सुभाष की कॉस्मेटिक की दुकान है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले मकान के तीन फीट चौड़े गलियारे में पार्टीशन (दीवार) बनाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। जिसे लाल बहादुर सिंह ने गलियारे की स्थिति यथावत रखने की बात कही थी। गांव में पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। परिजनों का आरोप है कि रविवार भोर करीब चार बजे सुभाष सिंह पक्ष के लोग पहली मंजिल पर पहुंचे और सो रहे आनंद सिंह के पुत्र राज सिंह (25) तथा उदय सिंह (22) पर कुल्हाड़ी व अन्य धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार कर दिया। हमले में राज के चेहरे और सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उदय भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों की चीख-पुकार सुनकर बगल के कमरे में सो रहे पिता आनंद और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों की हालत नाजुक बताई जा रही है। परिजनों का यह भी आरोप है कि सुभाष सिंह की ससुराल थाना क्षेत्र के कान्हपुर गांव में है और हमले में वहां से भी कुछ लोगों को बुलाया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सुभाष की पत्नी नीरज सिंह तथा कान्हपुर निवासी जिलेदार सिंह और सुनील सिंह को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपियों को न्यायालय भेज दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव ने बताया कि तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!