Jaunpur News : जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, 31 जुलाई अंतिम तिथि

Naya Savera Network
मड़ियाहूं,जौनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय समिति, शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (जेएनवीएसटी) 2027-28 के माध्यम से कक्षा 6 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है, जबकि चयन परीक्षा 28 नवंबर 2026 को आयोजित होगी।

जवाहर नवोदय विद्यालय, जौनपुर के प्राचार्य मुदित सक्सेना ने जनपद के अभिभावकों, प्रधानाध्यापकों और शिक्षकों से पात्र विद्यार्थियों का समय से ऑनलाइन पंजीकरण कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि आवेदन के लिए वही विद्यार्थी पात्र हैं, जो शैक्षणिक सत्र 2026-27 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5 में अध्ययनरत हों, संबंधित जनपद के निवासी हों तथा जिनकी जन्मतिथि 1 मई 2015 से 31 जुलाई 2017 के बीच हो।

उन्होंने बताया कि नवोदय विद्यालयों में सीबीएसई पाठ्यक्रम के साथ छात्रावास, भोजन, पुस्तकें, गणवेश और अन्य सभी सुविधाएं पूरी तरह निःशुल्क उपलब्ध कराई जाती हैं। प्रवेश मेरिट के आधार पर होगा तथा आवेदन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। प्राचार्य ने अभिभावकों से अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते आवेदन पूरा करने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र विद्यार्थी इस अवसर से वंचित न रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!