Jaunpur News : खेतासराय पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा

Naya Savera Network
जौनपुर। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खेतासराय थाना पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी शाहगंज के पर्यवेक्षण में की गई।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान नीरज पुत्र बड़कन बिन्द निवासी जमदहाँ, थाना खेतासराय के रूप में हुई है। वह एएसजे पॉक्सो न्यायालय से जारी वारंट के मामले में वांछित था। उसके विरुद्ध धारा 376/511 भारतीय दंड संहिता तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 18 के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने उसे उसके घर से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए संबंधित न्यायालय में पेश कर दिया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अनिल कुमार सिंह, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र यादव तथा रिजर्व आरक्षी सानू पाल शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी है।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!