Jaunpur News : बाइक की टक्कर से महिला घायल, प्राथमिकी

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के गोठांव गांव में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी संदीप कुमार गौतम की तहरीर के अनुसार बीते सोमवार की शाम उनकी मां गांव के नहर किनारे भैंस चरा रही थीं। इसी दौरान गांव के ही एक युवक तेज गति और लापरवाही से मोटरसाइकिल चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरसठी ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि बेटे तहरीर के आधार पर बाइक चालक मोहित सिंह के खिलाफ बीएनएस की धराओ में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!