Jaunpur News : बस और ट्रेलर की आमने-सामने भिड़ंत, यात्री यात्री

Naya Savera Network
चंदवक। आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बजरंग नगर बाजार के समीप बृहस्पतिवार को रोडवेज बस और ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में रोडवेज बस में सवार एक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई तथा कुछ समय के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात बाधित रहा।
बृहस्पतिवार को बजरंग नगर बाजार में आजमगढ़ से आ रही रोडवेज बस की सामने से आ रहे ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क किनारे लगे बिजली का पोल से टकरा गया जिससे पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक यात्री घायल हो गया है। घायल यात्री की पहचान आजमगढ़ जनपद के गोसाई बाजार निवासी सूरज पुत्र महेंद्र सरोज के रूप में हुई है। वह बस में सवार होकर वाराणसी जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर घायल को एंबुलेंस से सीएचसी डोभी भेजवाया। 
थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!