Jaunpur News : वरिष्ठ पत्रकार अशोक कुमार सिंह पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन

Naya Savera Network
जौनपुर। वरिष्ठ पत्रकार एवं आईडियल पत्रकार संगठन के प्रदेश प्रवक्ता अशोक कुमार सिंह के पिता अच्छे लाल सिंह (102 वर्ष) का बुधवार तड़के लगभग 3 बजे लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से परिवार एवं क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।
मूल रूप से जौनपुर जनपद के लपरी जपटापुर (मुडेला) गांव निवासी अच्छे लाल सिंह पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके पुत्र अशोक कुमार सिंह, जो मुंबई महानगरपालिका में शिक्षक पद से लगभग 10 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे, पिता की सेवा और देखभाल के लिए गांव में ही रह रहे थे।
दिवंगत का अंतिम संस्कार जौनपुर के रामघाट स्थित श्मशान घाट पर किया गया, जहां परिजन, रिश्तेदार, शुभचिंतक एवं क्षेत्र के सैकड़ों लोग उपस्थित होकर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।
उल्लेखनीय है कि अशोक कुमार सिंह वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ-साथ आईडियल पत्रकार संगठन में प्रदेश प्रवक्ता के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।
दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से सभी ने प्रार्थना की।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!