Jaunpur News : समाज कल्याण विभाग के छात्रावासों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, पात्र छात्र-छात्राओं को मिलेगा निःशुल्क आवास

Naya Savera Network
शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए राजकीय छात्रावासों में निःशुल्क प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
जौनपुर। जिला समाज कल्याण अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया है कि जनपद में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राजकीय अनु0जाति छात्रावास पीलीकोठी, हुसेनाबाद डोभी, वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय बालक/बालिका छात्रावासों में छात्र/छात्राओं के लिए निःशुल्क आवास एवं अन्य सुविधाऐं उपलब्ध हैं। 
शैक्षणिक सत्र 2026-27 हेतु छात्रावास में प्रवेश हेतु वही छात्र/छात्राए अर्ह होंगे जो कि समाज कल्याण विभाग अथवा कल्याण सेक्टर के अन्य विभाग द्वारा प्रदत्त की जा रही छात्रवृत्ति प्राप्त करने की पात्रता रखते हो। छात्रावास में प्रवेश हेतु कुल क्षमता का 70 प्रतिशत स्थान अनु0जाति/अनु0जनजाति लाभार्थियों के लिए आरक्षित होंगे तथा अवशेष 30 प्रतिशत अन्य पिछड़ा वर्ग एवं सामान्य वर्ग के छात्रा के लिए आरक्षित होंगे। विकलांग छात्रो को प्रवेश हेतु वरियता प्रदान की जायेगी। छात्रावास में प्रवेश छात्र की योग्यता/उच्च शिक्षा की प्राथमिकता/मूल निवास स्थान की दूरी आदि के आधार पर होगा। सामान्य योग्यता के छात्र/छात्राओं को प्रवेश हेतु प्राथमिकता का आधार आर्थिक होगा। छात्र/छात्राओं को छात्रावास में प्रवेश लेने हेतु वेबसाइड upswdhms.upsdc.gov.in पर ऑनलाईन 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। किसी भी जानकारी के लए मोबाइल नम्बर 8795663154, 9795112861 एवं 8726969979 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!