Jaunpur News : जिला प्रशासन ने स्टीमर संचालकों संग की बैठक

Naya Savera Network
तहसीलदार सदर और अधिशासी अधिकारी ने दिये दिशा निर्देश
जौनपुर. नगर के शाही पुल से शास्त्री पुल तक चलने वाले स्टीमर संचालन को लेकर जिला प्रशासन ने संचालकों के साथ बुधवार की शाम शाही पुल के पास गोपी घाट पर बैठक किया. इस दौरान तहसीलदार सदर आशीष सिंह और नगर पालिका के अधिशाशी अधिकारी धर्मराज राम ने संयुक्त रूप से बताया कि स्टीमर संचालन के पूर्व पर्यटकों को सुरक्षा की दृष्टि से स्टीमर का फिटनेस प्रमाण पत्र, लाइफ सेफ्टी जैकेट होना अनिवार्य है. इसके साथ स्टीमर पर 8 से 10 लोगो को बैठने का दिशा निर्देश दिया गया. स्टीमर का संचालन सुबह से सूर्यास्त तक ही होगा. वही सभी संचालकों को अधिशाशी अधिकारी द्वारा ४ दिनों के अंदर मूल प्रमाण पत्र जमा करने का दिशा निर्देश दिया गया। इसी क्रम में यह भी बताया गया कि नगर पालिका द्वारा जांच पड़ताल कर नाविकों को प्रमाण पत्र जारी किया जाएगा. साथ ही अवैध रूप से स्टीमर संचालकों के ऊपर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर अनंत लाल निषाद पूल्लू, अजीत निषाद, प्रदीप निषाद, दिवाकर निषाद, रंजीत, विक्की, पंकज, अनिल, अमन, अभिषेक, राजू, कुंदन, दिलीप, पंकज, अमरजीत समेत अनेक लोग मौजूद रहे।

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

ADMISSION OPEN 2026-27 : KAMLA NEHRU ENGLISH SCHOOL | Call us : 77558 17891, 9453725649, 9140723673, 9415896695
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!