Jaunpur News : अखिलेश यादव के जन्मदिन पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 130 लोगों की जांच व परामर्श

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को डिवाइन हॉस्पिटल में पीडीए की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व विधायक स्व. जावेद अंसारी के पुत्र इंजीनियर आकिब जावेद ने किया। शिविर की शुरुआत ज़ुबैदा पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण से हुई। बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने के साथ उन्हें चॉकलेट भी वितरित की गई। इसके बाद क्षेत्र के हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. शारिक़ नदीम ने लगभग 130 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श दिया। शिविर में शुगर, ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल, हृदय, हड्डी तथा यूरिक एसिड सहित विभिन्न आवश्यक जांचें भी नि:शुल्क कराई गईं।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को ठंडा रूहफ़ज़ा पिलाया गया तथा केक काटकर अखिलेश यादव का जन्मदिन उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर सपा नेता मंसूर आलम, अरुण त्रिपाठी (मुन्ना), मंज़ूर अहमद, जाहिद ख़ान, अताउल्ला ख़ान, ओंकार यादव, हसनैन हाशमी, मनीष अस्थाना, साहिल हाशमी, फ़हीम अहमद (लड्डू), डॉ. अंसारी चोरारी, डॉ. संजय प्रजापति, लुकमान ख़ान सहित डिवाइन हॉस्पिटल एवं ज़ुबैदा पब्लिक स्कूल के समस्त स्टाफ और कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

SPECIAL OFFER - No Admission Fee  - No June Month Fee - DALIMSS SUNBEAM SCHOOL, JAUNPUR
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!