Jaunpur News :घर पर रहकर पढ़ाई करने वाले कृष यादव ने जेईई एडवांस्ड में पाई 5950वीं रैंक

Naya Savera Network
मड़ियाहूं, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव के ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव के भतीजे कृष यादव ने प्रतिष्ठित आईआईटी प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड में 5950वीं ऑल इंडिया रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कृष की इस सफलता से परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। खास बात यह रही कि कृष ने अपनी अधिकांश पढ़ाई घर पर रहकर अनुशासित ढंग से की और कठिन परिश्रम के बल पर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से क्षेत्र के विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिली है कि लगन और नियमित अध्ययन से बड़े लक्ष्य प्राप्त किए जा सकते हैं। सफलता की जानकारी मिलते ही परिजनों, शुभचिंतकों एवं ग्रामीणों ने कृष को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ग्राम प्रधान सुरेंद्र यादव ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया और कहा कि कृष की उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

*जौनपुर टाईल्स एण्ड सेनेट्री | लाइन बाजार थाने के बगल में जौनपुर | सम्पर्क करें - प्रो. अनुज विक्रम सिंह, मो. 9670770770*
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!