Jaunpur News : शराब ठेके का कलेक्शन एजेंट ही निकला लुटेरा

Naya Savera Network
68,840 गबन के लिए दी थी लूट की फर्जी सूचना, साथी सहित गिरफ्तार
 
जौनपुर। शराब ठेके के कलेक्शन एजेंट द्वारा लूट की झूठी कहानी रचने का खुलासा करते हुए नगर कोतवाली पुलिस ने  आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से 68,840 रुपए भी बरामद कर लिए हैं।
पुलिस के अनुसार 17 जुलाई की शाम करीब छह बजे डायल-112 पर सूचना मिली थी कि भंडारी अंडरपास के पास एक कलेक्शन एजेंट से करीब एक लाख रुपये की लूट हो गई है। सूचना मिलते ही कोतवाली और लाइनबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।
जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल और घटनाक्रम पर संदेह हुआ, क्योंकि यह स्थान हमेशा व्यस्त रहता है और दिन के उजाले में वहां इस तरह की वारदात होना असामान्य प्रतीत हुआ। सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर गोल्डी गुप्ता के पर्यवेक्षण में जब मामले की गहन जांच की गई तो पूरी घटना फर्जी निकली।



सख्ती से पूछताछ में कलेक्शन एजेंट विकास यादव ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी अलकेश यादव के साथ मिलकर 68,840 का गबन करने के उद्देश्य से लूट की झूठी सूचना दी थी। उसकी निशानदेही पर पूरी रकम बरामद कर ली गई। इसके बाद शराब ठेके के मालिक की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज किया गया।
शनिवार को कोतवाली पुलिस ने विकास यादव पुत्र लालजीत यादव और अलकेश यादव पुत्र प्रेमनाथ यादव, दोनों निवासी ग्राम नाथूपुर, थाना जफराबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जयदीप एवं उनकी टीम ने की।


Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!