Thane News : भारतीय जनभाषा प्रचार समिति की मासिक काव्यगोष्ठी संपन्न

Team NSN
ठाणे। साहित्यिक सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भारतीय जनभाषा प्रचार समिति ठाणे की मासिक काव्यगोष्ठी शनिवार 25 जुलाई 2026 को मुन्ना सिंह विष्ट कार्यालय सिडको ठाणे पश्चिम में उत्कृष्ट साहित्यकारों की उपस्थिति में संपन्न हुई।उक्त गोष्ठी की अध्यक्षता वरिष्ठ कवयित्री श्रीमती शिल्पा सोनटक्के ने किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुषमा श्रीवास्तव सजल उपस्थित थी। गोष्ठी का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ जिसका संचालन संस्थाध्यक्ष विनय सिंह विनम्र ने किया। संस्था के मिडिया सचिव विनय शर्मा दीप ने बताया कि गोष्ठी में कजरी गीत उत्तर प्रदेश के मिट्टी की सुगंध अवधि मिठास का रसास्वादन तथा कविता, गज़ल,मुक्तक का श्रवण कर लोग मंत्रमुग्ध हुए। उपस्थित साहित्यकारों में वरिष्ठ साहित्यकार टी आर खुराना, डॉ शारदा प्रसाद दुबे शरतचंद्र, श्रीमती बीनू त्रिपाठी विभु, रामजीत गुप्ता, नरसिंह हैरान जौनपुरी, त्रिलोचन सिंह अरोरा, शिवशंकर मिश्र, राजेंद्र चतुर्वेदी, लालबहादुर यादव कमल, आत्मिक श्रीधर मिश्र, सुशील शुक्ला नाचीज़, डॉ वफ़ा वारसी,अजय कुमार सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।अंत में नरसिंह हैरान जौनपुरी ने सभी का आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ गोष्ठी का समापन किया गया।

ADMISSION OPEN Session 2026–27   SS PUBLIC SCHOOL-  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  SS PUBLIC SCHOOL 📢 ADMISSION OPEN Session 2026–27 Classes Bal Vatika to Class IX & XI Streams Offered (Class XI) 🔬 Science  📊 Commerce  📚 Humanities Affiliation ✔ 10+2 Affiliated to C.B.S.E., New Delhi  Siddiqpur, Jaunpur – 222003 📞 7380691111, 9453567111  Babatpur, Varanasi 📞 0542-2622303, 0542-2622304
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह की तरफ से समस्त देशवासियों को गुरु पुर्णिमा, श्रावण मास की बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!