Bhayandar News : हिंदी प्रचार शोध संस्थान ने किया शिक्षण समिति की सभापति स्नेहा शैलेश पांडे का सम्मान

Team NSN
भायंदर। हिन्दी प्रचार शोध संस्थान, मुंबई द्वारा संस्थापक अध्यक्ष वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधाकर मिश्र के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में मीरा भायंदर महानगरपालिका की नवनियुक्त निर्विरोध चुनी गई शिक्षण, कला क्रीड़ा, सांस्कृतिक सभापति स्नेहा शैलेश पांडे का नागरिक अभिनंदन किया गया।साथ ही प्रति माह की तरह  हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्था की 262 वीं गोष्ठी संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुधाकर मिश्र ने की। समारोह संयोजक डॉ उमेश चन्द्र शुक्ल रहे । संचालन विजय नाथ मिश्र तथा सरस्वती वंदना शिवप्रकाश जमदग्नि पुरी ने किया l मासिक काव्य गोष्ठी समारोह भी आयोजन किया गया।हिन्दी प्रचार एवं शोध संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष  वरिष्ठ साहित्यकार डॉ सुधाकर मिश्र ने शिक्षण सभापति के सत्कार के उपरांत उनके व्यवहार कुशलता, सादगी एवं सेवा कार्यों की प्रशंसा की तथा शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं ऐतिहासिक कार्य करने का आशीर्वाद दिया। शिक्षण समिति सभापति स्नेहा पांडे ने अपने वक्तव्य में सभी का धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा, आने वाले समय में आप सभी साहित्यकारों के मार्गदर्शन मे हमें साहित्य, शिक्षा जगत में अनेक कार्य करने हैं। उन्होंने कहा कि आपके सुझाव मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हमेशा सेवा कार्य के प्रति प्रेरणादायक रहेंगे।समारोह में प्रमुख रूप से उपस्थित होने वाले लोगों में भाजपा प्रवक्ता आचार्य शैलेश पांडे,राष्ट्रीय कवि सुरेश मिश्र, प्रो श्रीधर मिश्र,अजीत शुक्ल प्रबंधक मारुती ज्युनियर कॉलेज , डॉ.ओम प्रकाश तिवारी डॉ.प्रमोद पल्लवित, विजय नाथ मिश्र ,डॉ लक्ष्मण शिवणेकर , शिव प्रकाश जमदग्नि पुरी,हीरालाल विमलेश झा ,लालबहादुर यादव ,अरुण दुबे, लक्ष्मी यादव ,विनोद कुमार शुक्ल ,उपेंद्र पाण्डेय, माता कृपाल उपाध्याय, शारदा प्रसाद दुबे , शरतचन्द्र , आर.पी.सिंहडॉ.अशोक पाण्डेय,दिनेश दुबे उद्योगपति आदि का समावेश रहा।

LIC HOUSING FINANCE LTD. के विनोद कुमार यादव की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई गुट) के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

अनुपम मिश्रा युवा पत्रकार, जौनपुर की तरफ से नया सबेरा परिवार को 10वीं वर्षगांठ की ढेर सारी शुभकामनाएं

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!