Trending

Jaunpur News : भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) प्रायोजित जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन

Team NSN
जलालपुर, जौनपुर। बयालसी महाविद्यालय जलालपुर जौनपुर में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) द्वारा प्रायोजित "भारतीय मानक, गुणवत्ता, उपभोक्ता संरक्षण एवं BIS Care App" विषयक जागरूकता कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बी.एससी. के विद्यार्थियों को भारतीय मानकों, गुणवत्ता आश्वासन, उपभोक्ता अधिकारों, BIS प्रमाणन प्रणाली तथा BIS Care App के उपयोग के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में BIS की भूमिका, ISI मार्क, हॉलमार्क, उपभोक्ता सुरक्षा तथा गुणवत्ता संस्कृति के महत्व पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. प्रतिभा सिंह ने की। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि गुणवत्तापूर्ण उत्पादों का उपयोग केवल व्यक्तिगत सुरक्षा ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक एवं औद्योगिक विकास के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों से जागरूक उपभोक्ता बनने तथा BIS द्वारा निर्धारित मानकों का पालन करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में प्रो. जगत नारायण सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने विद्यार्थियों को गुणवत्ता, मानकीकरण तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया। मुख्य वक्ता डॉ. अनिल कुमार ने भारतीय मानक ब्यूरो के गठन, उसके प्रमुख कार्यों, विभिन्न प्रमाणन योजनाओं, ISI मार्क, हॉलमार्क, CRS प्रणाली तथा BIS Care App के माध्यम से उत्पादों की प्रामाणिकता की जांच एवं शिकायत निवारण की प्रक्रिया पर विस्तृत एवं व्यावहारिक जानकारी प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि डिजिटल माध्यमों के उपयोग से प्रत्येक नागरिक सुरक्षित एवं जागरूक उपभोक्ता बन सकता है।

कार्यक्रम में डॉ. मिग्फर इमाम तथा श्रीमती ऋतु सिंह ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए उपभोक्ता जागरूकता, गुणवत्ता संस्कृति तथा मानकों के सामाजिक महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन प्रो संजय नारायण सिंह एवं डॉ. आशुतोष पाण्डेय ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्य से विद्यार्थियों को अवगत कराया तथा भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा संचालित जन-जागरूकता अभियानों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के सफल संचालन में तकनीकी सहायक  शिव सहारे का महत्वपूर्ण योगदान रहा। उन्होंने प्रस्तुतीकरण एवं तकनीकी व्यवस्थाओं का सफलतापूर्वक संचालन किया। इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 100 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने BIS Care App, गुणवत्ता प्रमाणन, उपभोक्ता अधिकारों तथा मानकीकरण से संबंधित अनेक प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों द्वारा संतोषजनक समाधान किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों से दैनिक जीवन में केवल प्रमाणित एवं मानकयुक्त उत्पादों का उपयोग करने, BIS Care App का प्रयोग कर उत्पादों की सत्यता की जांच करने तथा गुणवत्ता एवं उपभोक्ता सुरक्षा के प्रति समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया गया।

OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

एस.आर.एस. हॉस्पिटल एण्ड ट्रामा सेन्टर  📍 तेज डायग्नोस्टिक सेन्टर के सामने (पेट्रोल पम्प के बगल में), नईगंज तिराहा, जौनपुर   ☎️ 7355 358194, 05452-356555      🏥🏥🏥  👨🏻‍⚕️ डा. अभय प्रताप सिंह  MBBS (KGMU), DNB(Ortho), MS (Ortho) UCN, FIJR (Germany), MNAMS आर्थोस्कोपिक एण्ड ज्वाइंट रिप्लेसमेन्ट आर्थोपेडिक सर्जन हड्डी रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. आनन्द त्रिपाठी  MBBS, MD, DM (Neuro) न्यूरो फिजिसियन ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. राजेश त्रिपाठी  MBBS, MD (Anesthisia) एनेस्थिसिया रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👩🏻‍⚕️ डा. नेदा सलाम  CGO स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ ओ.पी.डी. प्रतिदिन  👨🏻‍⚕️ डा. एस. के. मिश्र  MBBS, MS (General Surgeon) जनरल सर्जरी विजिटिंग ऑन काल  👩🏻‍⚕️  डा. चंचला मिश्रा  MBBS, MS (Obs & Gyn.) स्त्री रोग विशेषज्ञ विजिटिंग ऑन काल  👨🏻‍⚕️ डा. अरविन्द कुमार अग्रहरि  MBBS, MS, MCH (Neuro) न्यूरो सर्जन विजिटिंग ऑन काल
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!