Jaunpur News : दूसरी शादी का विरोध करने पर विवाहिता से मारपीट, पति समेत नौ के खिलाफ प्राथमिकी

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के बघनरी गांव की एक विवाहिता ने पति पर बिना तलाक दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि दूसरी शादी का विरोध करने पर आरोपियों ने विवाहिता के साथ मारपीट की, गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उक्त गांव निवासी बबीता देवी पत्नी चंद्रकांत पटेल का आरोप है कि 27 मई 2025 को पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके दोनों बच्चों को अपने पास रखकर उन्हें घर से निकाल दिया था। इसके बाद उन्होंने परिवार न्यायालय, जौनपुर में भरण-पोषण और घरेलू हिंसा का वाद दायर किया, जो वर्तमान में विचाराधीन है। महिला का आरोप है कि इस बीच पति चंद्रकांत पटेल ने बिना तलाक लिए परिजनों की मिलीभगत से रायपुर स्थित दुर्गा देवी मंदिर में जयरामपुर निवासी एक युवती से दूसरी शादी कर ली। इसकी जानकारी मिलने पर तीन जुलाई को जब वह ससुराल पहुंचकर विरोध करने लगीं तो पति, ससुराल पक्ष और अन्य आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुट गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति चंद्रकांत पटेल, गजराज, बाबूनंदन, चंद्रभुवन, सुषमा, दूधनाथ, निशा देवी, चंद्रेश पटेल और मीना देवी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

प्रवेश प्रारम्भ-सत्र 2026-27 : निर्मला देवी फार्मेसी कॉलेज | नयनसण्ड, गौराबादशाहपुर, जौनपुर, उ०प्र० |  Mob.: 9125018998, 9415234998
विज्ञापन


#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!