Jaunpur News : दहेज उत्पीड़न में पति समेत पांच पर प्राथमिकी

Naya Savera Network
चेतन सिंह 
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के हंसिया (घटमापुर) गांव निवासी एक व्यक्ति की तहरीर पर उसकी विवाहिता पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने, मारपीट कर घर से निकालने के आरोप में पति समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी राजपति बिंद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वर्ष 2018 में उनकी पुत्री संगीता देवी की शादी भदोही जिले के सुरियावां थाना क्षेत्र के गंगारामपुर निवासी सौरभ कुमार बिंद से हुई थी। दंपती का सात वर्षीय पुत्र भी है।आरोप है कि शादी के बाद से पति सौरभ कुमार बिंद, ससुर श्यामराज बिंद, सास फूल कुमारी देवी, जेठ पंकज बिंद और जेठानी किरन देवी दहेज की मांग को लेकर संगीता को प्रताड़ित करते रहे। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। तहरीर के अनुसार करीब छह माह पहले आरोपियों ने संगीता को मारपीट कर मायके भेज दिया। तब से न तो उसे वापस बुलाया गया और न ही उसका हालचाल लिया गया। आरोप है कि पति अब उसे साथ रखने से इनकार कर दूसरी शादी करने की बात कह रहा है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति समेत पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।


OPD Start : अशोक हॉस्पिटल महरुपुर वाराणसी-जौनपुर रोड जफराबाद जौनपुर | Emergency Contact : 7565955001, 7575955002
विज्ञापन

Gahna Kothi Jaunpur | गहना कोठी जौनपुर
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!