Jaunpur News : तीसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत, शराब के नशे में डांस करने का आरोप

Naya Savera Network

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित कांशीराम आवास कॉलोनी में रविवार शाम एक व्यक्ति की तीसरी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। मृतक की पहचान कोतवाली थाना क्षेत्र के उर्दू बाजार निवासी 50 वर्षीय अशोक कुमार गौतम के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अशोक कुमार गौतम अपने एक रिश्तेदार से मिलने कांशीराम आवास कॉलोनी पहुंचे थे। आरोप है कि उन्होंने अधिक शराब का सेवन कर लिया था। इसके बाद वह कॉलोनी की तीसरी मंजिल पर चढ़कर डांस करने लगे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे नीचे गिर पड़े, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय लोग उन्हें तत्काल करंजाकला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।
*🎓 ADMISSION OPEN 2026-27 🎓*  *राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy, सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर* (वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से सम्बद्ध)  📚 *उपलब्ध पाठ्यक्रम*  🔹 *बी.एस-सी. (कृषि संकाय)* 🔹 *बी.एस-सी. (मैथ्स/बायो)* 🔹 *बी.कॉम. (वाणिज्य संकाय)* 🔹 *बी.ए. (कला संकाय)* 🔹 *डी. फार्म (2 वर्ष) – Institute Code : 4019* 🔹 *बी. फार्म (4 वर्ष) – PCI Code : 3232*  योग्य एवं अनुभवी शिक्षकों द्वारा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक प्रयोगशालाएं, पुस्तकालय एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध।  *सीमित सीटें – प्रवेश प्रारम्भ*  *संपर्क करें :* 📞 9198941554 📞 9839866999 📞 8707083686 📞 9984807807  *डॉ. शैलेन्द्र विक्रम सिंह* प्रबंधक राम आधार सिंह महाविद्यालय एवं R.A.S. College of Pharmacy सेहमलपुर, जलालपुर, जौनपुर  *"उच्च शिक्षा, उज्ज्वल भविष्य की ओर एक सशक्त कदम"*
विज्ञापन
Admission Open 2026-27  Nehru Balodyan Sr. Secondary School  Kanhaipur, Jaunpur  Contact 9415234111, 9415349820, 94500889210
विज्ञापन

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!