चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। थाना क्षेत्र के दो गांवों में आपसी व जमीनी विवाद के चलते शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका पर पुलिस ने बुधवार को थाना गेट से आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर संबंधित न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, बनकट (महुआरी) गांव के अजीत कुमार गौतम और नीरज गौतम को आपसी विवाद, जबकि ओझापुर गांव के रामप्रवेश पटेल, दीपक कुमार पटेल, सूरज पटेल, सुमित्रा देवी, ललिता देवी और गीता देवी को जमीनी विवाद के मामले में गिरफ्तार किया गया। सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका में कार्रवाई की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपितों को गिरफ्तार कर चालान किया गया।

,%20%E0%A4%A8%E0%A4%88%E0%A4%97%E0%A4%82%E0%A4%9C%20%E0%A4%A4%E0%A4%BF%E0%A4%B0%E0%A4%BE%E0%A4%B9%E0%A4%BE,%20%E0%A4%9C%E0%A5%8C%E0%A4%A8%E0%A4%AA%E0%A5%81%E0%A4%B0%20%20%E0%A4%AB%E0%A5%8B%E0%A4%A8%20%E0%A4%A80%207355%20358194,%2005452-356555.jpg)
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)