चेतन सिंह
बरसठी, जौनपुर। पति के मोबाइल फोन में एक युवती से बातचीत और उसे ऑनलाइन रुपये भेजने का स्क्रीनशॉट देखने के बाद विवाहिता ने आपत्ति जताई तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि पति ने गाली-गलौज करते हुए विवाहिता की पिटाई कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के कटवार गांव निवासी नीलम जायसवाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि पति विकास जायसवाल के मोबाइल फोन में बगल गांव की एक युवती से बातचीत और उसे ऑनलाइन रुपये भेजने का स्क्रीनशॉट मिला। इसका विरोध करने पर पति ने उनके साथ मारपीट की। विवाहिता ने तहरीर में पति पर उक्त युवती से संबंध होने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश यादव ने बताया कि विवाहिता की तहरीर के आधार पर आरोपी पति के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
%20%F0%9F%94%AC%20Scien.jpg)