बक्शा, जौनपुर। विकास खंड बक्शा के उटरूकला में सोमवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में अनमोल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. जैस विश्वकर्मा ने सैकड़ों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराईं।
शिविर के दौरान मरीजों की सामान्य स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ रक्तचाप, शुगर, लीवर, किडनी, हृदय सहित विभिन्न रोगों की जांच की गई। शिविर में डॉ. रत्नेश, डॉ. मनोज प्रजापति, डॉ. कुलदीप ने ग्रामीणों को समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने, संतुलित आहार लेने, नियमित व्यायाम करने तथा स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्वास्थ्य शिविर के आयोजक पत्रकार श्रवण कुमार निषाद एवं विनोद पाल द्वारा आभार जताया गया।

